फिल्म `पैराडाइज’ के लिए हीरो नानी हैं तैयार…

टॉलीवुड के नैचुरल स्टार हीरो नानी इन दिनों अपनी नई फिल्म `पैराडाइज’ की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस तेलुगु फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। गौरतलब है कि नानी ने हाल ही में आई अपनी फिल्म `हिट-3' से भारी सफलता हासिल की है। इस फिल्म में उनके रफ एंड टफ लुक और दमदार पुलिस ऑफिसर के किरदार को सभी वर्ग के दर्शकों ने काफी पसंद किया है। उनके ही प्रोडक्शन में आई इस फिल्म से हीरो नानी को निर्माता के रूप में भी काफी फायदा हुआ।
अब इस सुपरहिट फिल्म
`हिट-3′ की प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीिमग हो रही है। ओटीटी पर भी इसे भारी सफलता मिल रही है। कुछ ही दिन में इस फिल्म को लाखों व्यूस आ चुके हैं, जिसके कारण हीरो नानी एवं उनके प्रशंसक काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें: ‘उस्ताद भगत सिंह’ की शूटिंग में व्यस्त है श्रीलीला!!!
अब हीरो नानी अपनी नई फिल्म `पैराडाइज़’ की तैयारी ज़ोरों से कर रहे हैं। प्रमुख निर्देशक श्रीकांत ओदेला के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में हीरो नानी का किरदार काफी गंभीर रूप में दिखाया जाएगा। पैन इंडिया की इस फिल्म में बॉलीवुड की सीनियर नायिका सोनाली कुलकर्णी एक अहम भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म के संगीत का जिम्मा ख्याति प्राप्त संगीतकार अनिरुद्ध रविचंद्रन को सौंपा गया है। फिलहाल, इस फिल्म की शूटिंग काफी तेज़ी से चल रही है। निर्माता इस फिल्म को अगले वर्ष रिलीज़ करने की योजना कर रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button