प्राकृतिक आपदाओं की सूचक है डोमडे फिश  

इन दिनों लगातार समुद्री किनारों पर ओरफिश दिखाई दे रही है। अब यह फिश सतह पर आ गई है। इसे लेकर जापान में मान्यता है कि जब-जब यह मछली दिखाई देती है तो महाप्रलय आती है। अब यह मछली तमिलनाडु में दिखाई दी है। पुराणों में भी मछली को लेकर कई मान्यताएं रही हैं। यहाँ जानें पुराणों में मछली और प्रलय का रहस्य।


ओरफिश को प्रलय की मछली कहा जाता है। जिसे डोमडे फिश भी कहते हैं। सदियों से इस मछली का दिखाई देना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस मछली का दिखाई देना आपदाओं का अशुभ संकेत माना जाता है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के तटों पर इस रहस्यमय मछली के मिलने के बाद हाल ही में भारत में तमिलनाडु के तट पर ओरफिश दिखाई दी। इस मछली का सतह पर आना संकट की सूचना माना जा रहा है।


इस ओरफिश को लेकर जापान में कई मान्यताएं हैं। इस रहस्यमय मछली के दिखाई देने से एक बार फिर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका दिखाई देना कोई बड़ी प्रावफढतिक आपदा का संकेत है। दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि जापान में वर्ष, 2011 में जब सुनामी आई थी, उससे पहले जापान के समुद्री तट पर यह मछली मरी हुई मिली थी। बता दें कि ओरफिश गहरे समुद्र के अंदर रहती है। यह शायद ही कभी सतह पर आती है।


हिंदू धर्म में भी प्रलय की मछली को लेकर मान्यता है। मनुस्मफति के अनुसार, मनु पहले ऐसे मनुष्य था, जिसने मानव जाति को दिशा दी थी। मनु ने ही अपने अनुयायियों के साथ मिलकर पहली बार समाज के नियम बनाए थे। मनु-गाथा में भयंकर महाप्रलय का वर्णन है। यह ऐसा प्रलय था, जब पृथ्वी लोक पर समस्त जीवन नष्ट हो गया था।

पुराणों में वर्णन है कि एक दिन मनु अपने तपस्वी जीवन में व्यस्त थे। तभी उन्हें एक विशाल मछली ने चेतावनी देते हुए कहा था कि बहुत जल्द एक विनाशकारी बाढ़ आ सकती है।

प्रलय आने से पहले भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया और मनु से कहा कि एक विशेष नाव का निर्माण करो। इसके बाद जब बाढ़ आई तो भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार में उस नाव को सींग से पकड़ लिया और मनु को समुद्र के बीचोंबीच सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जब यह बाढ़ आई तो पूरी पफथ्वी नष्ट हो गई थी। इसके बाद मनु ने अपने अनुयायियों के साथ मिलकर एक नए युग की शुरुआत की थी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button