बिजली दरें बढ़ाने से 15,000 करोड़ रुपये का बोझ : शर्मिला

नेल्लूर, आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाई एस शर्मिला ने मंगलवार को राज्य की तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नीत सरकार पर आरोप लगाया कि उसने महज एक साल में बिजली दरों में बढ़ोतरी करके लोगें पर 15,000 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ डाला है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कांग्रेस की आंध्र प्रदेश इकाई की अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि चंद्रबाबू नायडू नीत सरकार ने 4,700 करोड़ रुपये के शुल्क प्रतिपूर्ति बकाए और 4,000 करोड़ रुपये के आरोग्यश्री बकाए का भुगतान नही किया है।

Ad

शर्मिला ने कहा कि राजग की गबंधन सरकार ने एक साल में 15,000 करोड़ रुपये का बिजली शुल्क का बोझ डाला है। तेदेपा, भाजपा और जनसेना की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गबंधन सरकार ने 12 जून को एक साल पूरा कर लिया। राजग गबंधन सरकार की सुपर सिक्स योजनाओं को सुपर फ्लॉप बताते हुए उन्होंने राज्य सरकार को ट्रबल इंजन करार दिया।

यह भी पढ़ें… पीड़ितों को धमकाया बिजली अधिकारी ने

Exit mobile version