बी. तरुण ने बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

हैदराबाद, नगर के युवा बॉक्सर बी. तरुण ने एस. विष्णुवर्धन को 32-27 अंकों के अंतर से टफमैन के.आर. स्टीवन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के 65-70 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता। यहाँ लाल बहादुर स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग हॉल में इनक्रेडिबल बॉक्सिंग अकादमी एवं रंगारेड्डी ज़िला बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के 47-50 किलोग्राम वर्ग में पी. साई कुमार ने जी. आदेश को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

विजेता एवं उप-विजेता खिलाड़ियों को तेलंगाना बॉक्सिंग असोसिएशन के उच्च अधिकारियों ने पुरस्कार वितरित किए। अवसर पर आयोजक तेलंगाना प्राधिकरण के बॉक्सिंग प्रशिक्षक ओमकारनाथ यादव, कैलाशनाथ यादव, पूर्व राष्ट्रीय बॉक्सर सूरज सिंह, मिश्रा, बॉक्सिंग प्रशिक्षक श्रीनिवास एवं अन्य खेल से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

परिणाम इस प्रकार हैं :

47-50 किग्रा भार वर्ग : पी. साई कुमार, गौलीकर आदेश, चोक्का सीमन व बी. कृष्णा। 50-55 किग्रा भार वर्ग : एमडी बिलाल, कार्तिक कुमार, सलमोन सेलवाकुमार ने शेक अदनान। 55-60 किग्रा भार वर्ग : शका पवन साई, प्रज्वल घनाटे, गंटा बन्नी व एमडी सरफराज। 60-65 किग्रा भार वर्ग : के. जगदीश्वर, आत्मकुरी वंशीकृष्णा, सीएच मनीदीप व वी. गणेश। 65-70 किग्रा भार वर्ग : बी. तरुण, एस. विष्णुवर्धन, पीएस रघुनंद, जे. जयगणेश। (सी. सुधाकर)

यह भी पढ़ें… टेनिस प्रीमियर लीग नौ से 14 दिसंबर तक अहमदाबाद में

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button