मोदी ने किया नये चेर्लापल्ली टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन

बुलेट ट्रेन शीघ्र

हैदराबाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देशभर से हाई स्पीड ट्रेनें की बढ़ती मांग और अपनी सरकार के तहत रेल के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक बदलाव को रेखांकित करते हुए कहा कि वह समय दूर नही, जब भारत में पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी।

वीडियो कॉन्फेंस के माध्यम से नए चेर्लापल्ली टर्मिनल स्टेशन सहित रेल से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने यह भी कहा कि पिछले दशक में रेलवे में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं।

इस दौरान मोदी ने जम्मू रेलवे डिवीजन का भी उद्घाटन किया और पूर्वी तटीय रेलवे के रायगडा रेलवे डिवीज़न भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने हाल ही में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से ट्रेन के परीक्षण का ज़िक्र करते हुए कहा कि 50 से अधिक मार्गों पर 136 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि वह समय दूर नही, जब भारत में पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। पिछले कुछ दिनें में कई बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं की शुरुआत के जाने का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि भारत ने नए साल में संपर्क के मामले में भी तेज़ रफ़्तार बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि मैंने कल दिल्ली-एनसीआर में नमो भारत ट्रेन का शानदार अनुभव लिया और दिल्ली मेट्रो की अहम परियोजनाओं की शुरुआत की। कल भारत ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हमारे देश में अब मेट्रो नेटवर्क एक हजार किलोमीटर से ज्यादा का हो गया है।

मोदी ने कहा कि बुनियादी ढाँचे का आधुनिकीकरण, यात्रियें को आधुनिक सुविधाएँ प्रदान करना, देश के सभी हिस्सों में संपर्क को बढ़ावा देना और रोज़गार व उद्योग को समर्थन देना जैसे चार मानकें को लेकर रेल क्षेत्र में विकास पर सरकार काम कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button