रांची : मुठभेड़ में चार हथियारबंद पकड़े गए, दो घायल।
रांची, रांची में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार हथियारबंद लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा दो लोग घायल हो गए है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रातू थाना क्षेत्र के अंतर्गत होचार गांव के पास ठाकुरगांव मार्ग पर तड़के करीब तीन बजे एक मोटरसाइकल को रोकने की कोशिश की।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को मोटरसाइकल सवार दो लोगों ने पुलिस पर पिस्तौल से 25 बार गोली चलाई और भागने की कोशिश की। रांची ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीन पुष्कर ने कहा कि पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई और फिर हमने उन्हें हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़े : ओडिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्नैचिंग रैकेट का भंडाफोड़ : पुलिस
अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान उन्होंने कहा कि उनके दो साथी चार पहिया वाहन में उनका इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी पास के इलाके से पकड़ लिया। पुष्कर ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से आठ पिस्तौल के साथ कई कारतूस बरामद किए गए हैं। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





