राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत
हैदराबाद, तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एयर फोर्स स्टेशन, हकीमपेट (हैदराबाद) पर उनके आगमन के दौरान स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दक्षिण भारत दौरे के तहत आज हैदराबाद पहुंचीं।

राष्ट्रपति के इस दौरे के दौरान शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है। 17 से 22 दिसंबर तक यहां उनके प्रवास को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





