विहिप ने मनाई डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती

Ad

धर्म आधारित आरक्षण के खिलाफ थे अंबेडकर- डॉ. शशिधर

हैदराबाद, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राविनुतला शशिधर ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर धर्म आधारित आरक्षण के खिलाफ थे, वे धर्मांतरण के भी कट्टर विरोधी थे।

टैंकबंड स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर प्रतिमा के पास उनकी 135वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शशिधर ने कहा कि देश की एकता, समग्रता में डॉ. अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका थी। वे प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने के सख्त खिलाफ थे, उनके विचारों में सनातन धर्म की झलक भी साफ देखी जा सकती है।

डॉ. राविनुतला शशिधर ने कहा देश के विभाजन के समय डॉ. अंबेडकर ने पाकिस्तान बनने की स्थिति में भारत में रहने वाले समस्त मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने की वकालत की थी, लेकिन वोट बैंक की लालच में डॉ. अंबेडकर की मांग को नजर अंदाज किया गया, जिसका खामियाजा आज भी देख भुगत रहा है। उन्होंने मौजूदा युवा पीढ़ी को डॉ. अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलते हुए देश को विश्व गुरू बनाने में सहयोग करने की अपील की।

अवसर पर विहिप के संगठन मंत्री साईं राम, के. राजेंदर रेड्डी, अजय राजू, मोहन, कृष्णा, विकास, अंकित सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button