सभी के साथ रहो शुभ भाव से : कनकप्रभाजी
हैदराबाद, जिनसे आपको शुभ परिणाम मिल रहे हों, उनके साथ आप शुभ रहो और जिनके साथ अशुभ परिणाम मिल रहे हों, उनके साथ भी शुभ रहो, तभी परिणाम अच्छा मिलेगा। उक्त उद्गार फीलखाना स्थित महावीर भवन में श्री महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर संघ चातुर्मास व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित धर्म सभा में कनकप्रभाजी म.सा. ने व्यक्त किये। यहाँ प्रचार प्रसार संयोजक उत्तम संकलेचा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूज्यश्री ने कहा कि पक्षाल भी हमें इतने भाव से करना चाहिए कि अगर प्रभु के चरणों में एक भी पक्षाल न गिरे, तब भी हमें उसका लाभ मिल सकता है।
गुरुवर्याश्रीजी के समक्ष सामूहिक रूप से पच्चखान लिए गए। दोपहर में तपस्वी के अनुमोदनार्थ संघ सांझी महावीर भवन में की गई, जिसका संचालन चन्द्र मुणोत ने किया। गुरुवर्या सुबोधिश्रीजी म.सा. की अट्ठाई की तपस्या चल रही है। महावीर भवन में सभी तपस्वियों का संगीतमय प्रवेश हुआ। प्रभावना के लाभार्थी बदामी देवी रतनलाल बोथरा परिवार और प्रभुजी की आंगी सामूहिक रूप से परिवारों ने ली।
यह भी पढ़ें… निर्मल मन से सुनें कल्प सूत्र : कनकप्रभाजी
बरसा सूत्र बोहराने का लाभ भंवरी देवी मांगीलाल छाजेड़ परिवार ने लिया। ज्ञान पूजा और अष्टप्रकारी पूजा एवं सोना रूपा से बधाने के पश्चात बारसा सूत्र का वांचन सुबह 6.30 बजे से होगा। इसके पश्चात सकल संघ के साथ साधु भगवंत के साथ चैत्य परिपाटी के लिए शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर, गोशामहल जाएँगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





