गैर शुल्क भुगतान की शराब के साथ 1 गिरफ्तार
हैदराबाद,सिकंदराबाद की रेलवे पुलिस ने हिसार एक्सप्रेस की तलाशी लेते हुए एक यात्री के पास से गैर शुल्क भुगतान की शराब को जब्त किया।
इंस्पेक्टर बी. प्रवीण कुमार ने बताया कि आज सुबह हिसार एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 17019 सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पहुंची थी। फ्लेटफार्म नंबर 6 के पास एक यात्री बैग लेकर किसी का इंतजार कर रहा था।
उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें गैर शुल्क भुगतान की कुल 28 शराब की बोतलों को बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान उत्तर-प्रदेश, फैजाबाद के शिवा के रूप में दी।
पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



