भारतीय हॉकी के 100 वर्ष:मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जश्न
नई दिल्ली, भारतीय हॉकी के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में भव्य शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर हॉकी इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने संयुक्त रूप से इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, संसदीय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू, तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उधयनिधि स्टालिन, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष डेटो तैयब इकराम, सहित कई गणमान्य अतिथि, पूर्व हॉकी खिलाड़ी और राष्ट्रीय टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

इस मौके पर स्पोर्ट्स मिनिस्टर इलेवन (Sports Minister’s XI) और हॉकी इंडिया इलेवन (Hockey India XI) के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया। स्पोर्ट्स मिनिस्टर इलेवन की कप्तानी केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने की, जबकि हॉकी इंडिया इलेवन की अगुवाई हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलिप तिर्की ने की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय हॉकी के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और खिलाड़ियों के योगदान को याद किया। आयोजन का उद्देश्य भारतीय हॉकी की विरासत का सम्मान करना और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करना था।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





