बहाल हों डिसमिस किये गये 1,300 आरटीसी ड्राइवर व कंडक्टर : कविता
हैदराबाद, तेलंगाना जागृति की संस्थापक व विधान परिषद सदस्य के. कविता ने तेलंगाना सरकार राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) में वर्ष 2021 से वर्तमान समय तक विभिन्न कारणों से डिसमिस किए गए 1300 ड्राइवरों व कंडक्टरों को वापस नौकरी पर लेने की माँग की।
कविता ने आरटीसी मुख्यालय बस भवन में टीजीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक नागिरेड्डी से प्रतिनिधिमंडल के रूप में भेंट कर आरटीसी कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव सरकार के दौरान आरटीसी का सरकार में विलय किए जाने की जानकारी देते हुए तुरंत प्रक्रिया पूरी करने की माँग की।
यह भी पढ़ें… कविता ने प्रसूति अस्पताल की हालत को लेकर जताई चिंता
कविता ने आरटीसी कर्मचारियों के डीए, पीआरसी आदि बकाए तुरंत अदा करने, आरटीसी में हायर बसों व इलेक्ट्रिक बसों को चलाने आरटीसी के प्रशिक्षित ड्राइवरों की सेवाएँ लेने की माँग की। निजी बसों की निरंतर हो रही दुर्घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि निजी ड्राइवर प्रशिक्षित नहीं होते हैं। उनसे दुर्घटनाएँ होने का खतरा अधिक होता है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



