ऑपरेशन सिंदूर में ब्लॉक किये गये 1400 फर्जी URL

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान 1,400 से अधिक फर्जी और भ्रामक URL को ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। इन लिंक में भारत विरोधी, सैन्य विरोधी और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री शामिल थी। अधिकांश सामग्री पाकिस्तान आधारित सोशल मीडिया अकाउंट्स से फैलाई जा रही थी।

यह जानकारी केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि कई सोशल मीडिया हैंडल विदेशों से संचालित हो रहे थे, जो पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान झूठी और भड़काऊ जानकारी फैला रहे थे

सरकार ने आईटी अधिनियम 2000 की धारा 69ए के तहत कार्रवाई करते हुए वेबसाइट्स, सोशल मीडिया पोस्ट और अकाउंट्स को ब्लॉक किया है।

रियल-टाइम निगरानी और फैक्ट-चेकिंग

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक 24×7 केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था, जिसमें सेना, नौसेना, वायुसेना और प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के अधिकारी तैनात थे।

PIB की फैक्ट चेक यूनिट (FCU) ने फर्जी फोटो, एडिटेड वीडियो और भ्रामक पोस्ट की पहचान कर उनका खंडन किया।

फर्जी खबरों के लिंक संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म/मध्यस्थों को कार्रवाई के लिए भेजे गए।

प्रसारण पर सख्ती

26 अप्रैल 2025 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी मीडिया संस्थानों को रक्षा अभियानों और सुरक्षाबलों की मूवमेंट का लाइव प्रसारण न करने का परामर्श जारी किया था, ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावित न हो।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button