15वाँ श्री श्याम भजन महोत्सव 1 जनवरी को

हैदराबाद, श्री बांके बिहारी सेवा समिति, मलकपेट द्वारा अंग्रेजी नववर्ष 2026 के आगमन पर गुरुवार, 1 जनवरी को रात 7.31 बजे से श्री श्याम मंदिर, काचीगुड़ा में 15वाँ श्री श्याम भजन महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री बांके बिहारी सेवा समिति के राजकुमार गुप्ता द्वारा दी गई। 15वें श्री श्याम भजन महोत्सव के अन्तर्गत बाबा श्री श्याम का भव्य दरबार सजाया जायेगा।

श्री श्याम बाबा के अलौकिक श्रृंगार, अखण्ड ज्योति, छप्पन भोग से आयोजन स्थल को श्री श्याममय बनाया जायेगा। अवसर पर धार्मिक संस्था श्याम दिवाने, मलकपेट द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएँगे। कोलकाता के गायक विवेक शर्मा, प्रयागराज की प्राची उपाध्याय, हैदराबाद के प्रतीक दाहिमा व पंकज ओझा भजन प्रस्तुत करेंगे। इस वर्ष के पूजा यजमान मुकेश चौधरी एवं रमाकांत गोयल परिवार हैं। समिति द्वारा नगरद्वय के सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में भाग लेने का आग्रह किया गया।

यह भी पढ़ें… अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो 9 जनवरी से

15वें श्री श्याम भजन महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा हेतु श्री बांके बिहारी सेवा समिति की विशेष बैठक राजकुमार गुप्ता के निवास पर आयोजित की गई, जिसमें समिति के अशोक सिंघानिया, रमाकान्त गोयल, राजकुमार गुप्ता, मुकेशचन्द चौधरी, संजय अग्रवाल, श्यामसुन्दर बजाज, प्रवीण सिंघानिया, गोपालदास अग्रवाल, श्रीकांत दीक्षित, जी. सुधाकर, राहुल गुप्ता, ब्रिजेश मोदी, पंकज गुप्ता, सत्यनारायण तिवारी एवं रितेश अग्रवाल ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button