2.1 किलो गांजा बरामद, 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (STF) और धूलपेट की आबकारी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2.1 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं।

एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि धूलपेट के बलरामगली इलाके में स्थित पवन सिंह के मकान पर छापेमारी के दौरान गांजा बरामद किया गया। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  • सी. दुर्गेश्वरी (नीचे धूलपेट, इमलिया बाग के पास निवासी)
  • कौशल सिंह (दुर्गा माता मंदिर के निकट)
  • श्वेता बाई उर्फ नेहा बाई (मछलीपुरा निवासी)
  • बी. अखिलेश सिंह

वहीं, पवन सिंह और जुमेरात बाजार निवासी ए. मनोज सिंह फिलहाल फरार हैं। आरोपियों के पास से 2.1 किलो गांजा, एक दोपहिया वाहन और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए धूलपेट की आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button