दोमलगुड़ा में 2.5 लाख की लूट का खुलासा, रैपिडो राइडर गिरफ्तार
हैदराबाद, दोमलगुड़ा पुलिस ने गत 4 दिसंबर को 2.5 लाख रुपये की लूट की घटना को सुलझाते हुए लूटपाट करने वाले रैपिडो राइडर कनुमेल्ला तरुण कुमार (36) को गिरफ्तार कर लूटी गयी 2.5 लाख रुपये की रकम में से 2 लाख 29 हजार रुपये, सेल फोन, एक्टिवा मोटरसाइकिल जब्त की।
गौरतलब है कि गत 4 दिसंबर को दोपहर के समय बी. वेंकटेश्वर राव दाँतों के उपचार के लिए अशोक नगर स्थित यूनियन बैंक से 2.5 लाख रुपये निकाल कर पैदल अपनी कार की ओर जा रहा था। इस दौरान एक्टिवा पर आए तरुण ने झपट्टा मार कर उसके हाथ से नगदी भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया था।
यह भी पढ़ें… दुपहिया वाहन पर आए युवक ने दिन दहाड़े 2.5 लाख रुपये लूटे
दोमलगुड़ा पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद अमजद अली ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की और ज्योति नगर मार्केट के पास तरुण को कपड़े और एक्टिवा की नंबर प्लेट बदलते हुए देखा गया। एक्टिवा की नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने आगे की छानबीन कर डीबीआर मिल, मोतीलाल नेहरू नगर निवासी तरुण को गिरफ्तार किया। तरुण को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



