धूलपेट में 1.14 किलो गांजे के साथ 2 गिरफ्तार, 1 फरार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर नागराजू ने धूलपेट में 1.14 किलो गांजे के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य फरार है।

अधिकारी ने बताया कि धूलपेट की बलराम गली में रहने वाले उमेश सिंह, अरुणा बाई के घर में छापेमारी करते हुए 1.14 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने गोपाल सिंह नामक व्यक्ति के साथ मिलकर गांजे की सप्लाई करने का खुलासा किया।

धूलपेट की आबकारी पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

एक अन्य मामले में, एसटीएफ ने एल.बी.नगर की आरटीसी कॉलोनी में रहने वाले एन. सुनील नामक गांजा कारोबारी को गिरफ्तार कर 1.1 किलो गांजा जब्त किया।

वह छोटे-छोटे पैकेटों में गांजा पैक कर बिक्री कर रहा था। उसे गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई के तहत सरूरनगर की आबकारी पुलिस के हवाले किया गया।

Exit mobile version