रक्षा विभाग की शराब की बोतलों के साथ 2 गिरफ्तार

हैदराबाद,आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स व शमशाबाद की आबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रक्षा विभाग की शराब की बोतलों के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ब्लैक मार्केटिंग दोपहिया, 2 सेलफोन्स भी जब्त

इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि अत्तापुर फ्लाईओवर के पास से मुत्याला भानु चंद्र व मुत्याला अखिलेश कुमार को रक्षा विभाग से संबंधित 15 शराब की बोतलों के साथ पकड़ा गया। वे कम दाम में शराब की बोतले प्राप्त करने के बाद उसकी ब्लैक मार्केटिंग कर रहे थे। आरोपियों के पास से दोपहिया, 2 सेलफोन्स भी जब्त किए गये।

तरल गांजे के साथ 2 गिरफ्तार, 2 फरार

आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने लगभग 3 लाख रुपये के तरल गांजे के साथ 2 आरोपियों को दबोच लिया। जबकि दो अन्य फरार है।इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गौड़ ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों के जरिए सिकंदराबाद, सिख विलेज के निकट दो दोपहिया वाहनों में तरल गांजे की तस्करी होने की सूचना मिली। जिसके बाद छापेमारी करते हुए कुकटपल्ली के राजू व मुशीराबाद के मोहम्मद शोएब को 91 ग्राम तरल गांजे के साथ दबोचा गया।

दो दोपहिया, 2 सेलफोन्स भी जब्त

आरोपियों के पास से दो दोपहिया, 2 सेलफोन्स भी जब्त किए गये। जबकि कल्याण बानू व शेख इमरान के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत सिकंदराबाद की आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button