हिट एंड रन मामले में 2 पुलिस कांस्टेबलों की मौत
![](https://www.hindimilap.com/wp-content/uploads/2024/12/Constables-died-780x470.jpg)
सिद्दिपेट, राज्य के सिद्दिपेट में हिट एंड रन मामले में 2 पुलिस कांस्टेबलों की मौत हो गई। घटना के समय वे दोपहिया पर सवार होकर मैराथन में भाग लेने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि रायपोल पुलिस स्टेशन का कांस्टेबल परांदामुलू (43) व दौलताबाद पुलिस स्टेशन का कांस्टेबल पूसा वेंकटेश्वरलू (42) आज सुबह अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद ईएसआईएल में आयोजित मैराथन में भाग लेने के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान जलिगामा के पास अज्ञात वाहन ने दोपहिया को टक्कर मार दी। घटना में दोनों पुलिस कांस्टेबलों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन वे उन्हें बचाने में सफल नहीं हुए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गजवेल के सरकारी अस्पताल में भेजकर आगे की तफ्तीश कर रही है। दोपहिया पर टक्कर मारने के बाद फरार होने वाले वाहन चालक, वाहन को तलाशने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।