ऑनलाइन धोखाधड़ी के 10 मामलों में 21 आरोपी गिरफ्तार
हैदराबाद, साइबराबाद पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर ऑनलाइन धोखाधड़ी के 10 मामलों को सुलझाते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और पीड़ितों को कुल 89.77 लाख रुपये की राशि वापस दिलाई गई, जिससे साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई सामने आई।
साइबराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने सप्ताह भर में 10 मामलों को निपटारा करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया।साइबर क्राइम के डीसीपी वाई.वी.एस. सुधींद्र ने बताया कि 19 से 25 नवंबर के बीच 10 मामलों को सुलझाते हुए देश भर के कई राज्यों से 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़े : तेलंगाना में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारी स्थानांतरित
21 आरोपियों में से 13 आरोपी ट्रेडिंग फ्रॉड, 8 डिजिटल अरेस्ट के आरोपी शामिल है। इनके पास से 21 सेलफोन्स, 24 सिमकार्ड, 1 एटीएम कार्ड, 1 चेक बुक को भी जब्त किया गया। जबकि पीड़ितों को 89,77,329 रुपयों की राशि लौटाई गई। डीसीपी ने जनता से ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर सचेत रहने की चेतावनी देते हुए किसी को भी ऑनलाइन पैसों का हस्तांतरण करने से पहले अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त करने की भी अपील की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



