जीएचएमसी प्रजावाणी में 226 शिकायतें

Ad

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के प्रजावाणी कार्यक्रम में दो सौ से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। विशेष रूप से जोनल कार्यालयों में शिकायतों की भरमार रही।

जीएचएमसी मुख्यालय में 60 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले छह ज़ोन में 166 लोगों ने शिकायत की। इनमें कुकटपल्ली ज़ोन में 72, एल.बी. नगर ज़ोन में 18, सिकंदराबाद ज़ोन में 29, शेरीलिंगमपल्ली ज़ोन में 35, चारमीनार ज़ोन में 10 और खैरताबाद ज़ोन में 2 शिकायतें शामिल हैं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जाँच-पड़ताल कर शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… प्रदूषण हॉटस्पॉट्स के प्रभावी प्रबंधन के लिए बनेगा ऐक्शन प्लान

प्रजावाणी कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त वेणु गोपाल, सुभद्रा देवी, सत्यनारायण, मंगतयारू, वेंकन्ना, मुख्य अभियंता रत्नाकर, संयुक्त आयुक्त मोहन रेड्डी और अन्य ने उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button