पीवीएनआर एक्सप्रेस वे पर टकराई 3 कारें, यातायात जाम
हैदराबाद, राजेंद्र नगर यातायात पुलिस थानांतर्गत पी.वी. नरसिम्हा राव एक्सप्रेसवे पर अलस सुबह तीन कारें टकरा गईं, जिससे क्षेत्र में लंबा यातायात जाम लग गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह पीवी नरसिम्हा राव एक्सप्रेसवे पर मेहदीपट्टनम से एयरपोर्ट जाने वाले एक्सप्रेसवे के पिल्लर नंबर 253 पर कोहरे के कारण तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिससे कई लोग घायल हो गए। इसके चलते मार्ग पर दोनों ओर करीब 6 किलोमीटर लंबा यातायात जाम लग गया।
यह भी पढ़े: 6-7 सितंबर सामूहिक विसर्जन के चलते यातायात में फेरबदल
जानकारी मिलने के बाद यातायात पुलिस के अलावा कानून व अपराध पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर यातायात व्यवस्था को बहाल किया। यातायात पुलिस ने बताया कि राज्य में कोहरे का अलर्ट है, ऐसे में सुबह के समय वाहनों को चलाने में सावधानी बरते।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



