करीमनगर के सरकारी स्कूल में विषाक्त भोजन से 35 छात्राएँ बीमार

करीमनगर, करीमनगर ज़िले के जम्मीकुंटा स्थित सरकारी गर्ल्स प्राइमरी स्कूल में मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) के बाद लगभग 35 छात्राएँ बीमार हो गईं। छात्राओं ने स्कूल में परोसे गए खाने के बाद उल्टी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत की।

बताया गया है कि कई छात्राओं के एक ही तरह की शिकायतें करने के बाद स्कूल प्रबंधन ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। फिलहाल सभी छात्राओं की स्थिति स्थिर है।

यह भी पढ़ें… टिपर की चपेट में आने से 8 साल के बच्चे की मौत

इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद करीमनगर से सांसद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने ज़िलाधीश पामेला सतपथी से फोन पर बातचीत कर घटना की जानकारी ली और तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मध्याह्न भोजन सामग्री की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं। घटना की पूर्ण रिपोर्ट तैयार की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्राओं की निगरानी कर रही है। उन्हें आवश्यक दवा तथा उपचार प्रदान किया जा रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button