मेडारम जात्रा के लिए 21 विभागों के 42,027 कर्मी नियुक्त

हैदराबाद, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री धनसरी सीताक्का ने कहा कि मेडारम में आयोजित होने वाली सम्मक्का-सारलम्मा महाजातरा के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं तथा व्यवस्थाएँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं।

जातरा की व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद ट्विटर पर जानकारी देते हुए मंत्री सीताक्का ने बताया कि प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं कि माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता, पेयजल, परिवहन, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है।

यह भी पढ़ें… नुमाइश 2026 : रोमांचक झूले और पारिवारिक मज़ा का महोत्सव

मंत्री ने बताया कि अनुमान है कि इस बार महाजातरा में लगभग तीन करोड़ श्रद्धालु शामिल होंगे, जिससे यह देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक बन जाएगा। महाजातरा के सुचारू संचालन के लिए 21 विभागों के 42,027 अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किये गये हैं। साथ ही 2,000 आदिवासी युवा स्वयं सेवकों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है, जो श्रद्धालुओं की सहायता कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button