आरएआई हैदराबाद रिटेल समिट का चौथा संस्करण आयोजित
हैदराबाद, रिटेलर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) द्वारा बुधवार को होटल आईटीसी कोहिनूर में हैदराबाद रिटेल समिट (एचआरएस) के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया। अवसर पर उद्योग हितधारकों ने एक मंच पर आकर रिटेल इनोवेशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रिटेलर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ कुमार राजगोपालन ने अवसर पर रिटेल उद्योग में विकास के बारे में अपने विचार साझा किए। राजगोपालन ने कहा कि तेलंगाना आर्थिक विस्तार, डिजिटल गवर्नेंस तथा तकनीक-सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र के सम्मिश्रण से रिटेल विकास के एक गढ़ के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना आधुनिक मॉल से लेकर ई-कॉमर्स अपनाने वाले किराणा स्टोर तक सभी स्वरूपों में विकास का समर्थन करता है।
हैदराबाद रिटेल समिट-2025 में रिटेल का भविष्य और खुद को भविष्य के लिए कैसे तैयार करें,विस्तार करते समय मार्जिन प्रबंधन: रिटेलर्स को किस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, ब्रांड निर्माण और ग्राहक वफादारी: डिजिटल युग में विश्वास अर्जित करना, मार्पेटिंग और ओमनीचैनल महारत: कनेक्टेड उपभोक्ता को जोड़ना, समय से आगे रहना: बदलती रिटेल तकनीक के अनुकूल होना तथा सीएक्स को नेविगेट करना: ग्राहक अनुभव के माध्यम से वफादारी का निर्माण जैसे विषयों पर गहन पैनल चर्चाएं की गईं।
इन पैनल चर्चाओं में अपोलो फार्मेसी के सीईओपी. जयकुमार, मेड प्लस हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और सीईओ मधुकर गंगाडी, पीएमजे ज्वेल्स सीईओ किरण शिंदे, आरएस ब्रदर्स रिटेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अभिनय पीवीएस, स्कंधांशी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के बिजनेस हेड वाई. शिव गोवर्धन रेड्डी, क्रीम स्टोन आइसक्रीम कॉन्सेप्ट्स सीईओ शीतल पाटिल, पैराडाइज फूड कोर्ट सीईओ गौतम गुप्ता, कुमार शर्ट्स निदेशक अरशद धामानी सहित अन्य ने अपने विचार साझा किए।
भारतीय खुदरा क्षेत्र की प्रासंगिकता और नवाचार पर चर्चा
अवसर पर आरएआई हैदराबाद चैप्टर के अध्यक्ष तथा नीरूज के निदेशक अवनीश कुमार ने कहा कि आज भारतीय खुदरा क्षेत्र में सबसे बड़ा बदलाव प्रामाणिकता और प्रासंगिकता की बढ़ती मांग है। चाहे वह पारंपरिक फैशन के माध्यम से हो या चुनिंदा खरीददारी यात्राओं के माध्यम से, ग्राहक अब केवल उत्पाद ही नहीं खरीद रहे हैं, वे कहानियाँ खरीद रहे हैं। विशेष रूप से तेलंगाना में हम देख रहे हैं कि युवा, डिजिटल मूल खरीददार किसी ब्रांड की कहानी और मूल्यों को उसकी कीमत या गुणवत्ता जितना ही महत्व देते हैं।
यह भी पढ़ें… एफएलओ ने की ‘द मेनी लाइव्स ऑफ लीसा रे’ पर चर्चा
खुदरा विक्रेताओं को अब प्रासंगिक बने रहने के लिए विस्तार के साथ-साथ ब्रांड निर्माण में भी निवेश करना होगा। आरएआई हैदराबाद चैप्टर के उपाध्यक्ष पी. जयकुमार ने कहा कि आज खुदरा क्षेत्र की सफलता खासकर स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में परिचालन बुद्धिमत्ता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि पूर्वानुमानित इन्वेंट्री से लेकर हाइपरलोकल पूर्ति तक डेटा आधारित निर्णय हमें आवश्यकताओं को तेजी तथा अधिककिफायती ढंग से पूरा करने में मदद कर रहे हैं। मुख्य बात केवल तकनीक नहीं है, बल्कि यह है कि हम इसका उपयोग विश्वास, पहुँच और मूल्य प्रदान करने के लिए कैसे करते हैं। कार्यक्रम में 400 से अधिक शीर्ष रिटेल विक्रताओं ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



