5 वर्षीय बालक की बलात्कार के बाद हत्या

हैदराबाद, राचकोंडा के उप्पल थाना परिधि में एक कामांध युवक ने पाँच वर्षीय बालक का अपहरण करने के बाद उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मूलत झारखंड निवासी दंपत्ति अपने बच्चों के साथ रोजगार की तलाश में कुछ वर्ष पूर्व हैदराबाद आ गए थे।

मृत बालक का पिता ईश्वर पांडे उप्पल थाना परिधि के केसीआर नगर में रहते हुए स्थानीय पूजा इंटरप्राइजेस टिम्बर डिपो में मजदूरी कर रहा था।उसी टिम्बर डिपो में बिहार निवासी साक्षी कुमार नामक एक युवक भी मजदूरी कर रहा था।

साक्षी कुमार ने ईश्वर पांडे से दोस्ती कर ली और वह अक्सर ईश्वर पांडे के साथ बातचीत करता था। साक्षी कुमार को सेलफोन पर अश्लील वीडियो देखने की लत थी। उस पर अश्लील वीडियो का भूत सवार हो गया था। लम्बे समय से वह ईश्वर पांडे के पाँच वर्षीय पुत्र मनोज पांडे पर नजर रखे हुए था।

नाबालिग की हत्या-शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार

गत 12 अगस्त को साक्षी कुमार ड्यूटी न जाकर घर पर ही रुक गया और मनोज पांडे का इंतजार करने लगा। दोपहर 3.40 बजे मनोज पांडे किराणा स्टोर से पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में साक्षी कुमार ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे पैसों का लालच देकर अपने साथ रामंतापुर स्थित अंबेडकर प्रतिमा के निकट सुनसान इलाके में ले गया और उसका मुँह बंद कर अपनी कामेच्छा पूरी कर ली।

Ad

इस दौरान बालक बेहोश हो गया और उसी समय अपने साथ लाई रस्सी से साक्षी कुमार ने बालक का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं झाड़ियों में फेंक दिया। इधर मनोज के लापता होने के कारण उसके माता-पिता ने उप्पल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

यह भी पढ़े : मुर्गों की लड़ाई कराने वाले गिरफ्तार

पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही थी कि आज गांधी प्रतिमा के निकट झाड़ियों से बालक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसी टीवी वीडियो फुटेज के आधार पर छानबीन कर आरोपी साक्षी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1)-हत्या, 137(2) और पोक्सो अधिनियम की धारा 5 व 6 के तहत मामले दर्ज किए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button