हैदराबाद में 52 एनडीपीएल शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने शमशाबाद स्थित आरजीआई एयरपोर्ट के रास्ते में दो अलग-अलग मामलों में कुल 52 एनडीपीएल शराब की बोतलों को जब्त करते हुए 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि एयरपोर्ट मार्ग पर वाहनों की तलाशी के दौरान दो कारों से कुल 52 एनडीपीएल शराब की बोतलों को जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने गोवा, दिल्ली, हरियाणा से कम दाम में शराब हैदराबाद लाकर बिक्री करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक कार से 22 तथा दूसरी कार से 30 बोतल बिना शुल्क वाली शराब जब्त की गईं। आरोपियों को जब्त शराब, दो कारों समेत आगे की कार्रवाई के लिए सरुरनगर की आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर अन्य राज्यों से संबंधित अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर अतिरिक्त सख्ती बरती जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button