53वें रामायण मेला का आयोजन 22 सितंबर से

हैदराबाद, राजस्थानी प्रगति समाज एवं एक्जीबिशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 53वें रामायण मेला का आयोजन 22 सितंबर से 2 अक्तूबर तक नुमाइश मैदान में किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी रामायण मेला के प्रधान संयोजक गोविंद राठी ने देते हुए बताया कि विभिन्न समितियाँ का गठन हो चुका है एवं उनको कार्य सौंपा जा चुका है। उन्होंने बैठक में जानकारी देते हुए आगे बताया कि राजस्थानी प्रगति समाज के अध्यक्ष कमल नारायण अग्रवाल के नेतृत्व में 22 सितंबर को शाम 6 बजे घट स्थापना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा।

इसमें अतिथि के रूप में समाजसेवी और गौ सेवक जसमत भाई पटेल, बृजगोपाल असावा एवं मुरलीधर लोहिया होंगे। घट स्थापना के पश्चात 53वां रामायण कवि सम्मेलन प्रारंभ होगा। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता हास्य व्यंग्य के अंतरराष्ट्रीय कवि वेणुगोपाल भट्टड़ करेंगे। मुख्य अतिथि अजीत गुप्ता होंगे। कवि सम्मेलन का संचालन पं. रामकृष्ण पांडेय करेंगे। कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले कवि नरेंद्र राय, सरदार बलबीर सिंह, पुरुषोत्तम कड़ेल, सीताराम माने, पुष्पा वर्मा, उमा देवी सोनी, तुलजा प्रसाद विमल, अंजनी कुमार गोयल, ज्योति नारायण, अहिल्या मिश्रा, चंपालाल बैद, दीपक चिंडालिया, डॉ. राजू कुमार सिंह, कैलाश भट्टड़, प्रीति जैन आमंत्रित होंगे।

यह भी पढ़े: तुलजा भवानी मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव 22 सितंबर से

दशहरा मेले में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ का पुतला दहन होगा

कवि सम्मेलन की संयोजिका रूबी मिश्रा व सह संयोजिका सविता सोनी ने काव्य प्रेमियों से भाग लेने की अपील की। उपरोक्त कार्यक्रमों में एक्जीबिशन समिति के उपाध्यक्ष के. निरंजन एवं मंत्री बी. सुरेंद्र रेड्डी के अतिरिक्त एक्जीबिशन सोसाइटी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य भाग लेंगे। प्रधान संयोजक गोविंद राठी ने बैठक में जानकारी दी कि आगामी कार्यक्रमों में रामायण प्रश्न मंच, बतुकम्मा उत्सव, गरबा डांडिया कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

आगामी 2 अक्तूबर को भव्य रूप से दशहरा मेला का आयोजन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व मानव झांकियों सहित होगा। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल काय पुतलों को गगनभेदी आतिशबाजी के साथ दहन किया जाएगा। बैठक में रामायण मेला कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल डागा, शकुंतला नावंदर, नंद गोपाल भट्टड़, प्रेमलता कांकाणी, सविता सोनी, रामदेव नगला, भगत सिंह सोलंकी, मनोज जायसवाल, पवन कुमार मिश्रा, रूबी मिश्रा, लक्ष्मीकांत पांडेय, जुगल किशोर सोनी, श्यामा नावंदर, दामोदर तिवारी आदि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button