श्री गुरु नानकदेव जी का 556वाँ प्रकाशोत्सव 1 नवंबर से

Ad

हैदराबाद, सिख धर्म के पहले गुरु और संस्थापक श्री गुरु नानकदेव जी का 556वाँ प्रकाश उत्सव आगामी 1 से 5 नवंबर, 2025 तक भव्यता व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (जीएसजीएसएस), अफजलगंज अध्यक्ष सरदार सतविंदर सिंह बग्गा, गुरुद्वारा साहिब सिकंदराबाद (जीएसएस) अध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह बग्गा, जीएसजीएसएस उपाध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह टुटेजा, जीएसएस महासचिव सरदार जगमोहन सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह मुजराल (जीएसजीएसएस), सचिव सरदार हरप्रीत सिंह गुलाटी (जीएसएस) और अन्य सदस्यों ने बताया कि गुरु नानकदेवजी का 556वाँ प्रकाशोत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा।

प्रकाश उत्सव को सफल बनाने के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (जीएसजीएसएस), अफजलगंज और गुरुद्वारा साहिब सिकंदराबाद (जीएसएस) की प्रबंधक समितियां एक साथ आई हैं। इस संदर्भ में, दो भव्य रंगारंग नगर कीर्तन (पवित्र जुलूस) गुरुद्वारा साहेब सिकंदराबाद द्वारा 1 नवंबर (शनिवार) को शाम 4 बजे से और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, अशोक बाजार, अफजलगंज द्वारा 3 नवंबर को शाम 4 बजे निकाला जाएगा। बुधवार 5 नवंबर को प्रकाश उत्सव समारोह सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक प्रदर्शनी मैदान, नामपल्ली में मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत भव्य विशाल दीवान (सामूहिक सभा) का आयोजन होगा।

भव्य नगर कीर्तन में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

नानकदेव जी ने बताया कि सिकंदराबाद साहिब गुरुद्वारा से नगर कीर्तन 1 नवंबर को शाम 4 बजे निकाला जाएगा, जो क्लॉक टॉवर, बाटा, पैटनी सर्कल, किंग्सवे, मोंडा मार्केट, अल्फा होटल होते हुए शाम में गुरुद्वारा साहिब सिकंदराबाद पहुंचेगा। इसी प्रकार दूसरा नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, अशोक बाजार, अफजलगंज से 3 नवंबर को शाम 4 बजे निकाला जाएगा जो अफजलगंज, सिद्दिअम्बर बाजार, जामबाग, पुतली बाउली, सेंट्रल गुरुद्वारा साहिब गौलीगुड़ा से होते हुए रात 9 बजे गुरुद्वारा सिंह सभा, अफजलगंज पहुंचेगा।

राज्यभर से हजारों सिख श्रद्धालु और अन्य समुदाय के लोग शोभायात्रा में भाग लेंगे। दोनों ही नगर कीर्तन गुरु ग्रंथ साहिब जी (सिखों का पवित्र ग्रंथ) को सुंदर ढंग से सुसज्जित वाहन पर आरूढ़ कर निशान साहेबानों (धार्मिक ध्वजों) के साथ निकाले जाएंगे। पवित्र शोभायात्रा के दौरान जत्था तेरा जत्था, स्त्रा सत्संग और पुरुषों और महिलाओं के कीर्तनी जत्थों द्वारा शबद कीर्तन (पवित्र भजन) प्रस्तुत किए जाएंगे।

Ad

यह भी पढ़ें… राजस्थानी प्रगति समाज का दीपावली सम्मेलन भव्य रूप से मनाया गया

गटका प्रदर्शन और कीर्तन से सजेगा प्रकाशोत्सव

इसके अलावा पारंपरिक वेशभूषा में पंज प्यारे भी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र होंगे। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध सिख युद्ध कला गटका का प्रदर्शन, जय तेगंग गटका अखाड़ा (अमृतसर) और दशमेश कलगीधर जत्था द्वारा तलवारबाजी प्रदर्शन होंगे। अवसर पर पदाधिकारियों ने बताया कि श्री गुरु नानकदेवजी का प्रकाशोत्सव 5 नवंबर को नामपल्ली स्थित प्रदर्शनी मैदान में उत्साह के साथ मनाते हुए विशाल दीवान (सामूहिक समागम) सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 25,000 से अधिक श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।

कार्यक्रम में भाई हरजिंदर सिंहजी (श्रीनगर वाले), भाई बलजीत सिंह (उसा वाले), ज्ञानी साहेब सिंहजी मारकंडा वाले, हजूरी रागी जाथा, भाई हरी सिंहजी, भाई जगदेव सिंहजी, भाई हरविंदर सिंह सहित अन्य रागी जत्थों द्वारा शब्द कीर्तन, गुरबाणी के माध्यम से गुरु नानकदेवजी के संदेशों पर प्रकाश डाला जाएगा। विशाल दीवान के बाद सभी के लिए गुरु का लंगर आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा 4 नवंबर (मंगलवार) को गुरुद्वारा साहिब सिकंदराबाद में शाम 7 से रात 10.30 बजे तक और 5 नवंबर को रात्रि 9 से 2 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, अफजलगंज में रात्रि कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। अवसर पर कार्यक्रम की प्रचार सामग्री का विमोचन भी किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button