हैदराबाद में ड्यूटी फ्री भुगतान वाली 585 शराब की बोतलें जब्त
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए ड्यूटी फ्री भुगतान वाली कुल 585 शराब की बोतलों को जब्त किया। आबकारी पुलिस के निदेशक शाहनवाज कासिम ने बताया कि पहाड़ी शरीफ के वाहनों की तलाशी के दौरान कई लोगों के वाहनों से कुल 449 शराब की बोतलों को जब्त किया गया। शराब को रेलवे तथा प्लेन के जरिये तस्करी कर गोवा, हरियाणा, दिल्ली से हैदराबाद लाया गया था।

यह भी पढ़े: हैदराबाद में अवैध शराब और नाटू सारा के खिलाफ अभियान तेज करेगी आबकारी पुलिस
शाहनवाज कासिम ने बताया कि वाहनों से 10 से 15 की मात्रा में शराब की बोतलों को जब्त किया गया। इसके अलावा धूलपेट की आबकारी पुलिस ने 72, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से 47, नामपल्ली के पिस्ता हाउस के पास से 17 ड्यूटी फ्री भुगतान वाली शराब की बोतलों को जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



