मंगलगिरी-कृष्णा नहर स्टेशनों के बीच 6 लेन रोड ओवर ब्रिज मंजूर

हैदराबाद, रेल मंत्रालय ने आज मंगलगिरी और कृष्णा नहर स्टेशनों के बीच ई13 एक्सटेंशन रोड पर 112 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 6 लेन रोड ओवर ब्रिज के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी। प्रस्तावित आरओबी अमरावती राजधानी और आंध्र प्रदेश राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के बीच संपर्क मार्ग पर निर्मित होगा। आरओबी का निर्माण शत प्रतिशत रेलवे लागत से किया जाएगा।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ई13 राष्ट्रीय राजमार्ग को अमरावती राजधानी से जोड़ता है। इसमें एक तरफ बीच में रेलवे ट्रैक है। यह रेलवे ट्रैक चेन्नई-हावड़ा को विजयवाड़ा होते हुए जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेलवे लाइन है। शुरुआत में 4-लेन आरओबी के लिए योजना बनाई गई थी, लेकिन स्थान और भविष्य के यातायात के महत्व को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 6-लेन आरओबी का प्रस्ताव रखा, जिस पर रेल मंत्रालय ने सहमति दी।

यह भी पढ़े: रेल मंत्रालय ने दोर्णाकल में रेल ओवर रेल परियोजना को मंजूरी दी

निविदा प्रक्रिया शुरू करने से पहले डिज़ाइन और सामान्य रेखाचित्रों की स्वीकृति जैसे प्रारंभिक कार्य जल्द ही पूरे कर लिए जाएँगे। प्रस्तावित रोड ओवर ब्रिज आंध्र प्रदेश के राजधानी क्षेत्र की ओर जाने वाले सड़क यातायात के सुचारू प्रवाह में सहायक होगा। यह सड़क और रेल दोनों उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ निर्बाध परिवहन को सुगम बनाते हुए यातायात में रुकावटों से बचाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button