मुलुगु जिले में 20 लाख के इनामी समेत 7 माओवादी ढेर
हैदराबाद, मुलुगु जिले में रविवार सुबह पुलिस से हुई मुभेड़ में प्रतिबंधित संगन के 20 लाख रुपये के इनामी एक प्रमुख नेता समेत सात माओवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मारे गए लोगें में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादा) के तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य और येलंडु-नरसंपेट क्षेत्र समिति के सचिव कुरसाम मंगू उर्फ भद्रू और एक महिला कार्यकर्ता भी शामिल है। मारे गए सात माओवादियें में से छह छत्तीसगढ़ के मूल निवासी थे।
पुलिस ने बताया कि एतुरनगरम के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान तेलंगाना पुलिस के विशिष्ट नक्सल रोधी बल ग्रेहाउंड्स और माओवादियें के बीच यह मुभेड़ हुई। मुलुगु ज़ले के पुलिस अधीक्षक शबरीश पी. ने बताया कि इस मुभेड़ में एक प्रमुख नेता समेत सात माओवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि मुभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफलें भी बरामद की गई हैं। अधिकारी ने कहा कि भाकपा (माओवादी) के हथियारबंद कार्यकर्ताओं ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहे जाने के बावजूद पुलिसकर्मियें पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की।
मुभेड़ के बाद पुलिस को सात शव मिले, जबकि बाकी उग्रवादी भाग निकले। पिछले महीने मुलुगु जिले के एक गांव में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में दो लोगें की हत्या में माओवादियें का हाथ था। अतिरिक्त डीजीपी (कानून-व्यवस्था) महेश एम. भागवत ने अभियान के लिए पुलिस टीम की प्रशंसा की और शेष माओवादी कार्यकर्ताओं से मुख्यधारा में शामिल होने का आग्रह किया।