बीजापुर मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, फोर्स का बड़ा ऑपरेशन

बीजापुर: बीजापुर में बीते तीन दिनों से जारी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को लगातार बड़ी कामयाबी मिल रही है, इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में हुए मुठभेड़ में फोर्स ने अब तक कुल सात नक्सलियों को मार गिराया हैI बस्तर आईजी ने इस बात की पुष्टि की हैI

कई खूंखार नक्सली मारे गए: इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में हुए मुठभेड़ में कई खूंखार नक्सली मारे गए हैं, सुरक्षा बलों द्वारा कुल 07 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें सेंट्रल कमेटी सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना राज्य कमेटी सदस्य भास्कर के शव भी शामिल हैंI

कई मौसम और परिस्थियों की वजह से हुए बीमार: कुछ सुरक्षा बल के जवानों को सर्पदंश, मधुमक्खी के डंक, डिहाइड्रेशन और अन्य अभियान संबंधी कारणों से चोटें आई हैं, उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय उपचार प्रदान किया जा रहा है, फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैंI

जंगल में सर्च अभियान जारी: आस-पास के जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान वर्तमान में जारी हैंI इलाके में और भी नक्सलियों के शव हो सकते हैंI इसलिए सर्चिंग अभियान के बाद पूरी विस्तृत जानकारी मिल पाएगीI

केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने दावा किया है कि 31 मार्च 2026 तक माओवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा, जैसे जैसे डेडलाइन करीब आती जा रही है वैसे वैसे एंटी नक्सल ऑपरेशन और तेज होता जा रहा है, फोर्स के बढ़ते दबाव के चलते बड़ी संख्या में माओवादी मारे जा रहे हैंI बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर भी कर रहे हैं, सरकार की नई पुनर्वास नीति से नक्सली बड़ी संख्या में प्रभावित हैंI

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button