जीएचएमसी प्रजावाणी में मिलीं 92 शिकायतें
हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम आयुक्त आर.वी. कर्णन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रजावाणी कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। निगम मुख्यालय एवं जोनल कार्यालय में कुल 92 शिकायतें प्राप्त हुईं। जीएचएमसी आयुक्त कर्णन ने निगम मुख्यालय में आयोजित प्रजावाणी कार्यक्रम में लोगों की शिकायतें सुनीं और आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कर्णन ने शिकायतों का बारीकी से परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी विभागीय अधिकारी को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ता को एक ही समस्या के लिए बार-बार शिकायत के लिए न आना पड़े।
मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 37 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सबसे अधिक 21 शिकायतें टाउन प्लानिंग विभाग से जुड़ी थीं। अन्य शिकायतें इंजीनियरिंग विभाग, कर विभाग तथा सतर्कता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, यूबीडी और सीटीओ विभाग से संबंधित थीं।
यह भी पढ़ें… स्थानीय चुनावों का शेड्यूल जारी, चुनाव प्रक्रिया 9 अत्तूबर से शुरू होकर 11 नवंबर को समाप्त होगी
ज़ोनल स्तर पर 55 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें कुकटपल्ली ज़ोन में 28, शेरीलिंगमपल्ली में 9, सिकंदराबाद जोन में 9, चारमीनार ज़ोन में 5 और एलबी नगर ज़ोन में 4 शिकायतें शामिल हैं। प्रजावाणी कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त रघु प्रसाद, सत्यनारायण, वेणुगोपाल, अलीवेलु मंगतयारू, विजिलेंस डीएसपी नरसिम्हा रेड्डी, हाउसिंग सीईओ नित्यानंद, अतिरिक्त सीसीपी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





