“द ग्रेट इंडियन कपिल शो” में रिश्तों का तड़का और हंसी का धमाका!
मुंबई, द ग्रेट इंडियन कपिल शो में रक्षाबंधन मनाया गया बॉलीवुड अंदाज़ में मीठा, तीखा और थोड़ा मसालेदार! इस एपिसोड में भाई-बहनों की खुली बातचीत होगी, जब शिल्पा और शमिता शेट्टी तथा हुमा कुरैशी और साकिब सलीम राखी लेकर और सारे फ़िल्टर छोड़कर मंच पर आएंगे।
शिल्पा अपने 90 के दशक से बेहतर होने का दावा करती हैं और शमिता को उनके डेटिंग ट्रैक रिकॉर्ड पर चिढ़ाती हैं। शमिता कहती हैं कि प्यार पाना मुश्किल है, जबकि शिल्पा चाहती हैं कि वह किसी ऐसे व्यक्ति पर ‘स्वाइप राइट’ करें जिसके पास दिमाग और बाइसेप्स दोनों हों।
हुमा कपिल के लिए एक जंबो राखी लेकर आती हैं, क्योंकि किसी को तो हमारे इनहाउस आशिक उर्फ़ कपिल को बांधना ही था। वहीं, साकिब के साथ उनका भाई-बहन का रिश्ता उतना ही प्यारा है जितना मज़ेदार, खासतौर पर जब वह मानते हैं कि कुछ बातें वह अपनी बहन से छिपाते हैं और हुमा उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त और सबसे ख़राब ‘विंगमैन’ बताती हैं।

यह भी पढ़े : सास, बहू और सिक्सर्स: कपिल शो में क्रिकेटर्स ने उड़ाया लॉकर रूम का राज़
फैन प्रपोज़ल, तंज़ के तीर और सुनील ग्रोवर का “लैला” मोमेंट, सब कुछ मौजूद है। इसके साथ डांस-ऑफ, डेटिंग ऐप्स और शिल्पा का यह पूछना कि क्या किसी का भाई शमिता के लिए उम्र के हिसाब से ठीक है, इस रक्षाबंधन एपिसोड को बनाता है पूरी तरह फिल्मी और मज़ेदार। जज़्बात, मनोरंजन और शर्मिंदा करने वाले राज़ सब मिलेगा! क्योंकि राखी का क्या फ़ायदा, अगर भाई-बहन की टांग खींचाई सबके सामने न हो?
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





