राइजिंग ग्लोबल फाउंडेशन का दृष्टिबाधित बच्चों का फैशन शो 14 को हाइटेक्स में

हैदराबाद, हैदराबाद आधारित गैर-लाभकारी संस्था राइजिंग ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा देवनार फाउंडेशन फॉर द ब्लाइंड के सहयोग से दृष्टिहीन और ऑटिस्टिक बच्चों की सहायता हेतु फंड रेजिंग फैशन शो का आयोजन 14 दिसंबर को शाम 6 बजे नोवोटेल हाइटेक्स में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेलंगाना के आईटी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू होंगे।

फिल्म एवं टेलीविजन उद्योग की हस्तियों का समर्थन

आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस पहल का उद्देश्य बच्चों को आवश्यक उपकरण, संसाधन और भावनात्मक देखभाल प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है ताकि वे सीखकर आगे बढ़ सकें। विशेष दृष्टिबाधित बच्चों के फैशन शो और रैंप वॉक के बीच आयोजित होने वाले इस पहल की संकल्पना राइजिंग ग्लोबल फाउंडेशन के पूर्व आयोजनों जैसे ब्लाइंड चिल्ड्रन डांडिया और बतुकम्मा की उल्लेखनीय सफलता के बाद की गई है। इस धन संग्रह अभियान को कई राजनेताओं, कॉर्पोरेट जगत के दिग्गजों और फिल्म एवं टेलीविजन उद्योग की हस्तियों का समर्थन मिला है। अवसर पर विविध क्षेत्रों की प्रतिष्ठित व्यावसायिक एवं सामाजिक हस्तियों को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे।

राइजिंग ग्लोबल फाउंडेशन के संस्थापक तुषार सावलानी ने इस मिशन के बारे में कहा कि हर बच्चे को सम्मान, समान अवसर तथा अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए एक मंच मिलना चाहिए। हमारा उद्देश्य दुनिया को यह दिखाना है कि अंधापन या ऑटिज़्म प्रतिभा या क्षमता को सीमित नहीं कर सकता है। आवश्यकता केवल अवसरों को उपलब्ध कराने की होती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button