50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा : कच्छ कड़वा पाटीदार समाज का स्वर्ण जयंती उत्सव

हैदराबाद, श्री हैदराबाद कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, श्री हैदराबाद कच्छ कड़वा पाटीदार महिला मंडल, पटेल युवक मंडल हैदराबाद का स्वर्ण जयंती महोत्सव भव्यता एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री हैदराबाद कच्छ कड़वा पाटीदार समाज के मंत्री शंकर पटेल ने बताया कि समाज के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव के अंतर्गत त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन नागोल स्थित शुभम कन्वेन्शन सेन्टर में किया गया।

अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए मंत्री शंकर पटेल ने कहा कि समाज आपको इस ऐतिहासिक उत्सव में शामिल होने और आनंद का अनुभव करने, पवित्र अवसर को यादगार बनाने, लोगों को आपस में जोड़ने, विविधता में एकता और सामाजिक सद्भाव के विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लेने का अवसर है।

50 वर्षों की सामाजिक यात्रा और संघर्षों को याद करने का अवसर

समाज अध्यक्ष देवशीभाई पोकार ने पधारे सभी समाज बंधुओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से, मातृ शक्ति को संस्कृति को बढावा देने और युवाओं के त्रिविध संगम के समन्वय से हैदराबाद समाज, महिला मंडल और युवक मंडल की 50वीं वर्षगांठ को स्वर्ण जयंती के रूप मे मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह 50वर्षो की यादों को ताजा करने का सुनहरा अवसर है, हमारे गौरवशाली इतिहास, हमारे संघर्ष की कहानी, हमारी समृद्धि और हमारी कड़ी महेनत को उजागर करने का सुनहरा अवसर है।

चेयरमैन रामजीभाई पटेल ने कहा कि संवत 2032 पोष सुद 8, 09-01-1976 को हैदराबाद कच्छ कड़वा पाटीदार समाज की स्थापना हमारे वडील समाजबंधुओं द्वारा की गयी थी। समाज द्वारा प्रथम समाज भवन श्री पाटीदार भवन, कोत्तापेट का निर्माण उसके ठीक 10 वर्ष बाद 27-11-1986 को किया गया था। उसके 10 वर्ष बाद द्वितीय समाज भवन श्री उमिया भवन का निर्माण भी कोत्तापेट समाज वाडी के बाजू में निर्मित किया गया। उसके 10 वर्ष के पश्चात 2006 में समाज के तृतीय भवन श्री लक्ष्मीनारायण भवन का निर्माण एल.बी. नगर के पास किया गया था। यह सब समाज के वरिष्ठ सदस्यों की दीर्घदृष्टि, समाज एकता, संगठन भावना द्वारा ही हो सका है। प्रगति के पद पर आगे चलते हुए समाज के लिए 3 एकड़ जमीन का संपादन किया गया, जिसका आगामी समय में समाज के कार्यों में उपयोग किया जायेगा।

धार्मिक अनुष्ठानों व भजन संध्या से महोत्सव का भव्य शुभारंभ

मंत्री शंकर पटेल ने कहा कि महोत्सव का शुभारंभ गत 9 जनवरी को शांति हवन एवं विष्णु सहस्त्रनाम यज्ञ द्वारा किया गया। मुख्य प्रवेश द्वार, सभा खंड, अन्नपूर्णा भवन एवं फोटो गैलरी का उद्घाटन लाभार्थी परिवार द्वारा किया गया। धार्मिक सत्र के अंतर्गत ज्ञानवर्धक संत श्री वल्लभकृष्णाचार्य का स्वागत एवं कर्टन रेजर कार्यक्रम, गणपति वंदना एवं स्वागत नृत्य गीत के अलावा संतश्री द्वारा आज के युग एवं सनातन धर्म पर धार्मिक प्रवचन एवं आशीर्वचन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। रात्रि में भजन संध्या, लोक साहित्य, हास्य रस की प्रस्तुति सुरेश पटेल एवं मीराबेन पटेल राजकोट द्वारा दी गयी।

गत शनिवार को नारायणी सत्र का आयोजन महिला मंडल द्वारा सम्पन्न हुआ। दीपाली दीदी द्वारा सामाजिक जीवन एवं युवा उत्कर्ष पर प्रेरणादायी प्रवचन दिया गया। पटेल युवक मंडल द्वारा सरदार पटेल सत्र रखा गया। आज के युग में युवाओं के प्रेरणा रूप सरदार पटेल विषय पर मुख्य वक्ता शैलेषभाई सागपरिया द्वारा जोरदार प्रवचन दिया गया। तत्पश्चात समाज के युवक युवतियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के तृतीय दिवस सामाजिक सत्र के अंतर्गत डॉक्युमेन्टरी फिल्म का प्रसारण किया गया।

केंद्रीय समाज, तेलंगाना आं.प्र. समाज एवं अन्य द्वारा आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारत कच्छ कड़वा पाटीदार समाज अध्यक्ष गोपालभाई भावाणी, मंत्री अशोक भावाणी, विशेष अतिथि के रूप में टीएपी समाज अध्यक्ष हंसराज दिवाणी, टीएपी एवं वैजाग समाज के मंत्री जयंतीलाल सेंघाणी, सिकंदराबाद समाज अध्यक्ष अमृत छाभैया, मंत्री रमेश राजाणी, विशाखापट्टनम जोन अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांचाणी, निजामाबाद अध्यक्ष मोहनलाल छाभैया व मंत्री नवीन जादवाणी, विजयवाड़ा अध्यक्ष कांतिलाल दिवाणी व मंत्री शांतिलाल भावाणी आदि ने भाग लिया।

युवा पीढ़ी को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का आह्वान

अवसर पर खम्मम जोन अध्यक्ष वसंत डायाणी, मंत्री दिनेश रूडाणी, नेल्लूर जोन अध्यक्ष मूलजीभाई कालरिया व मंत्री पुरुषोत्तम हलपाणी, वरंगल करीमनागर जोन अध्यक्ष अंबालाल सांखला, सम्माननीय अतिथि के रूप में मलकाजगिरी संसद ईटेला राजेन्द्रा, लव फॉर काऊ फाउंडेशन चेयरमैन जसमत पटेल, ट्रस्टी रिद्धीश जागीरदार, रंजना शाह एवं जसवंत सुराणी, श्री गुजराती प्रगति समाज अध्यक्ष गोविंद शाह, उपाध्यक्ष महेश पटेल, सहमंत्री घनश्याम पटेल, गुजराती वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष जिग्नेश दोशी, श्री लोहाणा समाज अध्यक्ष मुकेश बदियाणी, श्री हैदराबाद सिकंदराबाद गुजराती ब्राह्मण समाज अध्यक्ष तरुण महेता आदि ने भाग लिया।

अखिल भारतीय कच्छ कड़वा पाटीदार समाज के अध्यक्ष गोपालभाई भावाणी ने बुजुर्गो द्वारा दी गई संस्कृति की विरासत को संजोकर रखने और समाज की परंपराओं का पालन करने के लिए युवा पीढी को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए प्रेरणा दी। संयोजक कुशाल पटेल ने सांसद ईटेला राजेन्द्र से कच्छी समाज की 2 दशक पुरानी मांग हैदराबाद सिकंदराबाद से कच्छ (गांधीधाम, भुज, नलीया स्टेशन) तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने के बारे में बताया एवं सहयोग करने की जोरदार मांग की।

यह भी पढ़ें… फसल की गुणवत्ता सुनिश्चित करती है बीजों की पैकजिंग

ईटेला राजेन्द्र ने हैदराबाद–कच्छ सीधी रेल सेवा का दिया भरोसा

अवसर पर सांसद ईटेला राजेन्द्र ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री मोदी एवं केन्द्राय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है जो गुजराती हैं। सभी ने देखा है कि कैसे नरेन्द्रभाई के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात राज्य तरक्की की ओर अग्रसर हुआ है। जहाँ जहाँ भी गुजराती लोग रहते हैं, सभी के साथ बडे ही सौम्यता के साथ रहते हैं। वे हमेशा अमन पसंद, शांति से जीवन व्यतीत करते हुए अपनी एवं समाज की प्रगति के प्रति अग्रसर होते हैं। उन्होंने कच्छी समाज के निवेदन पर जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए हैदराबाद से कच्छ क्षेत्र तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ कराने की मांग को केन्द्राय रेल मंत्री से बात कर अवश्य कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया।

जसमत पटेल ने लव फॉर काऊ फाउंडेशन को पाटीदार समाज द्वारा दिये गये तन, मन व धन से सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने आगामी 15 फरवरी को श्री उमियाधाम में पूज्य डोंगरेजी महाराज जन्म शताब्दी महोत्सव में आयोजित विशाल लोक डायरो कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सभी पाटीदार समाज बंधुओं को निमंत्रित किया। समाज की ओर से पधारे सभी अतिथियों, दानदाताओं, सहयोगी दाताओं, कार्यकर्ताओं आदि के प्रति आभार प्रकट करते हुए शॉल, माला, स्मृति चिह्न द्वारा सम्मान किया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट मंडल के रामजीभाई रामाणी, खेताभाई दडगा, मावजीभाई भावाणी, शंकरभाई चौधरी, करसन सेंघाणी, समाज अध्यक्ष देवशी पोकार, महामंत्री शंकरलाल रामाणी, कोषाध्यक्ष गोविंद चौधरी, महिला मंडल की नर्मदाबेन सांखला, महामंत्री मीनाबेन दिवाणी, कोषाध्यक्ष विजयाबेन सांखला, युवक मंडल अध्यक्ष पंकज पोकार, महामंत्री हरेशभाई रवाणी, कोषाध्यक्ष कल्पेश पोकार एवं समाज बंधु उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button