सिकंदराबाद में राजस्थानी गणगौर महोत्सव की भव्य झांकी

हैदराबाद, राजस्थानी सेवा संगठन सिकंदराबाद का गणगौर महोत्सव भव्यता से सिकंदराबाद स्थित हरियाणा भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

सिकंदराबाद गणगौर महोत्सव में रंगारंग झांकी

यहां संस्था के मंत्री गोविन्द मड़ी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गणगौर महोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा रामगोपालपेट स्थित शिव मंदिर से मनमोहक झांकियों के साथ हरियाणा भवन तक निकाली गयी। भक्तों ने अपने घरों से फूलों की वर्षाकर स्वागत किया। साथ ही जलपान, शीतलपेय, आइसक्रीम की सेवा दी।

भवन में गौरा ईसरजी को विराजमान किया गया। मंच पर संस्था के अध्यक्ष बद्री विशाल मूंदड़ा, मंत्री गोविन्द मड़ी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा एवं कार्यक्रम के संयुक्त संयोजक लक्ष्मीनिवास मूंदड़ा, नंदकिशोर मूंदड़ा, अतिथि गोपाल बल्दवा, जानकीलाल संघी, सुरेन्द्र जोशी, योगेश गांधी, प्रतीक बागरेचा, पूनमचंद बोहरा, प्रकाशमल भंडारी, देशरतन गोयल, प्रमोद कुमार तुलस्यान, सुरेश बंसल, कुमार मोदानी, तारा बंग, सुशीला देवी लखोटिया, सपना सोमानी, सोनिया लड्डा, नीता चोकडा, अर्चना झंवर, नेहा राठी को आमंत्रित कर गौरा ईसरजी की पूजा व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें… लिंगमपल्ली में रंगों संग सजा गणगौर उत्सव, महिलाओं ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन देने वालों को स्मृति चिन्ह और हार शॉला से सम्मानित

संस्था के अध्यक्ष बद्रीविशाल मूंदड़ा ने सभागार में सभी का स्वागत-अभिनंदन किया। साथ ही अतिथियों का सम्मान किया गया। अवसर पर पेपर में विज्ञापन देने वाले चांदमल वेणुगोपाल तोतला, ओमप्रकाश तोष्णीवाल, जगन्नाथ भगवानदास जाजू, अर्जुन देव, मुकेश झंवर, शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स, राजुकमार, विक्रम कुमार काबरा, किशोर गांधी, अलंकृत ज्वेलर्स, लक्ष्मीकांत जोशी, ओलविन वायर्स एंड केबल्स, राजकुंवर जगन्नाथ बल्दवा का हार शॉला, स्मृति चिह्न से सम्मान किया गया।

अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थानी गणगौर गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम संयोजिकाएं सुनीता आगीवाल, अर्चना मालानी, किरण मड़ी की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयुक्त संयोजक लक्ष्मीनिवास मूंदड़ा, नंदकिशोर मूंदड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की महिला संयोजिकाएं सुनीता अगीवाल, अर्चना मालानी, किरण मड़ी का स्मृति चिह्न से स्वागत किया गया।

गणगौर महोत्सव के इवेंट मैनेजर उमेश चोकड़ा के साथ कोरियोग्राफर अनुष्का एवं उदय को भी सम्मानित किया गया। अवसर पर शिव प्रताप मदन गोपाल बंग कबूतरखाना परिवार द्वारा दिये गये बहुमूल्य उपहार के लिए संगठन ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन गोविन्द मड़ी, सीए भगवानदास तिवारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन सुनीता अगीवाल ने सुचारू रूप से किया। आभार प्रदर्शन के साथ महोत्सव भव्यता से संपन्न हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button