स्वास्थ्य संतुलन के लिए मुट्ठी भर बादाम चर्चा

हैदराबाद, विभिन्न कार्य क्षेत्रों से संबंधित तीन महिलाओं ने वर्तमान व्यस्ततम जीवनशैली में स्वस्थ और पोषक भोजन पर चर्चा कर कहा कि भारतीय परंपरा में बीते तीन चार पीढ़ियों में मुट्ठी भार बादाम स्वास्थ्य संतुलन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

आलमंड बोर्ड ऑफ कैलिफोर्निया के तत्वावधान में ताज दक्कन में मुट्ठी भर बादाम एक दिन : फास्ट-पेस्ड लाइफस्टाइल में स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक दृष्टिकोण विषय पर पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। सत्र में पोषण सलाहकार शीला कृष्णास्वामी, अभिनेत्री वाणी भोजन और आरजे प्रतिका ने भाग लिया। उन्होंने आहार विकल्पों और संतुलित आहार बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि दैनिक आहार में बादाम को शामिल करने से समग्र स्वास्थ्य को लाभ हो सकता है।

शीला कृष्णास्वामी ने कहा कि बादाम भारतीय परंपरा में बीती तीन चार पीढ़ियों से स्वास्थ्य को संतुलित करने वाले आहार के रूप में लिया जा रहा है। कई घरों में आज भी रात में बादाम भिगोकर सुबह सेवन करने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि आज कि दौड़ती भागती ज़िंदगी में एक संतुलित, स्वस्थ जीवनशैली प्राप्त करना कठिन हो गया है, जिससे मधुमेह, हृदय रोग और मोटापे जैसी बीमारियों में वृद्धि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, जीवनशैली से जुड़ी यह बीमारियाँ भारत में सालाना छह मिलियन लोगों की जान ले लेती हैं, पुरानी बीमारियों के साथ 2030 तक देश को 6 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। इस स्वास्थ्य संकट में खराब आहार विकल्प प्रमुख कारण रहे हैं। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार बनाए रखने और इष्टतम स्वास्थ्य के लिए बादाम जैसे प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने के बारे में विचार किया जा सकता है। इसमें रक्त शर्करा नियंत्रण, वजन प्रबंधन और एलडीएल और कुल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान हैं। चर्चा के दौरान आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (आईसीएमआर-एनआईएन) द्वारा भारतीयों के लिए आहार संबंधी दिशा-निर्देशों का प्रदर्शन किया गया।

वाणी भोजन ने कहा कि मनोरंजन उद्योग में काम करने वालों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के साथ तेज-तर्रार शेड्यूल के साथ काम करना ज़रूरी है। ऐसे में व्यायाम और आहार का संयोजन आवश्यक है। कई लोगों के लिए प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, विशेष रूप से बादाम गेम चेंजर होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button