सार्थक सहजीवन के लिए विनम्र आग्रह
आज की लड़की गुणवान है, शिक्षित है, आत्मनिर्भर है और समाज में अपना स्थान दृढ़ता से बना रही है, यह वास्तव में गर्व की बात है। उसकी सफलता का सम्मान करना, उसके निर्णयों को मान देना समाज और प्रत्येक परिवार का दायित्व है। परंतु इसी समय एक बात और समझनी आवश्यक है। कुछ युवक ऐसे भी हैं, जो अत्यंत बुद्धिमान, ईमानदार, परिश्रमी और सपने देखने वाले हैं, किंतु इस समय आर्थिक रूप से सशक्त नहीं हैं। उनके पास भले ही बड़ी बैंक-बैलेंस शीट न हो, पर बड़ा दिल है।
स्थावर संपत्ति न हो, पर अटल निष्ठा और अपनी कर्म क्षमता पर विश्वास अवश्य है। इसीलिए सभी योग्य, स्वावलंबी और सपने देखने वाली युवतियों से एक प्रेमपूर्ण निवेदन है कि धन-दौलत क्षणिक होती है, पर एक अच्छे मनुष्य का चरित्र, उसका दृष्टिकोण और उसकी नीयत ही जीवन का स्थायी आधार बनती है। कुछ युवक ऐसे भी हैं, जो अत्यंत बुद्धिमान, ईमानदार, परिश्रमी और सपने देखने वाले हैं, किंतु इस समय आर्थिक रूप से सशक्त नहीं हैं।
कम से शुरुआत : जीवन की सबसे सुंदर यात्रा
उनके पास भले ही बड़ी बैंक बैलेंस शीट न हो, पर बड़ा दिल है। स्थावर संपत्ति न हो, पर अटल निष्ठा और अपनी कर्म क्षमता पर विश्वास अवश्य है। कभी-कभी ‘कम से शुरुआत’ ही जीवन की सबसे सुंदर यात्रा होती है, क्योंकि उसमें यह संतोष होता है कि हम दोनों ने मिलकर कुछ बड़ा बनाया है। शून्य से संसार गढ़ना केवल कल्पनानहीं, बल्कि आपसी सहमति, विश्वास और साथ से संभव होने वाला प्रेरणादायक सत्य है।
आज कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार परंतु आवश्यकता से जूझ रहे युवकों को आपके स्वीकार की आवश्यकता है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत आपके विचारों और निर्णयों से ही हो सकती है। बस आपके मन में एक विचार जागे, यही विनम्र कामना है। आइए, ‘संपत्ति चुनने’ के बजाय ‘संपत्ति गढ़ने वाले साथी’ को चुनें। आइए, केवल संसार नहीं, बल्कि जीवन का विश्व एक साथ रचें।
रामप्रसाद भ. जेथलिया
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



