हाथी ने कुचला, जवान की मौत

हैदराबाद, राज्य के भद्राचलम में रहने वाले सेना के जवान की असम में ड्यूटी के दौरान हाथी द्वारा कुचले जाने के कारण मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक नगर, कोत्ता कॉलोनी में रहने वाले कोंगा साई चंद्र राव (42) 10 साल पहले सेना में भर्ती हुए। वे नायब सूबेदार के पद पर असम के सोनितपुर जिले में तैनात थे। रविवार को दोपहर के समय वे एक अन्य नायब सूबेदार के साथ पैदल पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक जंगली हाथी ने उनके ऊपर हमला कर दिया।

वे हाथी को देखने के बाद जान बचाकर भागने लगे और गिर पड़े। हाथी ने पैर से कुचल कर उनकी जान ले ली। बताया गया कि साईचंद्र के परिवार में पत्नी, बेटा-बेटी हैं। वे 6 माह पहले ही घर आये थे और दिसंबर की छुट्टियों पर फिर से लौटने वाले थे। उनके शव के मंगलवार सुबह तक गृह नगर पहुंचने की जानकारी दी गई।

Exit mobile version