एलबी नगर के चटनीज़ होटल में जोरदार धमाका, तीन कर्मचारी घायल
हैदराबाद, चटनीज़ होटल में शुक्रवार को एक बड़ा धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना एलबी नगर, हैदराबाद में स्थित होटल के किचन क्षेत्र में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, होटल के रसोईघर में रखा इडली स्टीमर अचानक फट गया, जिससे वहां काम कर रहे तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, होटल के रसोईघर में रखा इडली स्टीमर अचानक फट गया, जिससे वहां काम कर रहे तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्राहकों में मची भगदड़
धमाके की तेज आवाज सुनते ही होटल में मौजूद ग्राहक घबरा गए और बाहर की ओर भागने लगे। कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है।

कारणों की जांच जारी
फिलहाल विस्फोट के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका तकनीकी खराबी या दबाव बढ़ने की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आएगा। स्थानीय प्रशासन ने होटल प्रबंधन से सुरक्षा मानकों की जानकारी भी मांगी है।
यह भी पढ़े– ट्रंप ने खुद को ‘वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति’ बताया
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



