धुरंधर-2 फिल्म में देशभक्ति का संदेश : रामचंदर राव

हैदराबाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने बहुचर्चित धुरंधर-2 फिल्म की सराहना करते हुए इसे देशभक्ति को प्रेरित करने वाली फिल्म बताया। रामचंदर राव ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ नगर के एक थिएटर में फिल्म देखने के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह फिल्म केवल सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साहस को ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए काम करने वाले एजेंट के त्याग और संघर्ष को प्रभावी ढंग से दर्शाती है।

फिल्म में दिखाया गया कि किस तरह एजेंट अपने परिवार और निजी जीवन से दूर रहकर देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रामचंदर राव ने कहा कि वर्तमान में भारतीय गुप्तचर दुनिया के कई देशों में सक्रिय रहकर देश की अखंडता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगे हैं तथा दुश्मन देशों की साजिशों को नाकाम कर रहे हैं।

फिल्म से पुराने निर्णयों की प्रासंगिकता स्पष्ट रूप से सामने आई

इस संदर्भ में यह फिल्म न केवल देशभक्ति की भावना को मजबूत करती है, बल्कि नागरिकों में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ाती है। उन्होंने विशेष रूप से फिल्म में नोटबंदी के पीछे के कारणों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे उस समय लिए गए निर्णय की प्रासंगिकता फिर से साबित होती है।

यह भी पढ़ें… लंबित रेलवे परियोजना कार्यों को शीघ्र पूरा करने सीएस के निर्देश

इसके अलावा पाकिस्तान से नकली नोटों की तस्करी और देश में अस्थिरता फैलाने की साजिशों को भी फिल्म ने मजबूती से उजागर किया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देने के प्रयासों को दिखाया गया है, जो दर्शकों को वास्तविकताओं से अवगत करा रहे हैं। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को इस प्रयास के लिए बधाई देते हुए हैदराबाद के युवाओं, खासकर कॉलेज छात्रों से इस फिल्म को देखने की अपील की। अवसर पर पूर्व महापौर बंडा कार्तिक रेड्डी, डॉ. गौतम राव समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button