शिवरामपल्ली में चलती कार में लगी आग

हैदराबाद, मैलारदेवपल्ली पुलिस थाना के अंतर्गत पीवीएनआर एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। कार चालक ने समय पर कार से उतरकर अपनी जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात एक्सप्रेस वे के पिलर नंबर 315 के निकट चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने कार के सामने वाले हिस्से से आग निकलती देखी। वह तुरंत कार को किनारे करके स्वयं भी उतर गया।

राजेंद्र नगर फायर स्टेशन की ओर से मदद के आने तक आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया था। फायर स्टेशन के वाहन ने लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। व्यस्त सड़क में इस तरह कार में आग लगने की वजह से क्षेत्र में कुछ देर के लिए ट्रैफिक की समस्या भी उत्पन्न हो गई थी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button