दक्षिण भारत कान्यकुब्ज सभा की विशेष बैठक आयोजित
हैदराबाद, दक्षिण भारत कान्यकुब्ज सभा की विशेष बैठक सभा के कार्यालय निर्दोष भवन खैरताबाद में संपन्न हुई। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में गत माह में लिए गए निर्णयों के अलावा पिछली बैठक से अब तक के आय-व्यय की समीक्षा कर अनुमोदन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से 23 जनवरी, 2026 (बसंत पंचमी) को निर्धारित सामूहिक उपनयन कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन करते हुए कार्यो का आवंटन किया गया।
इनमें साज सज्जा समिति, स्वागत समिति, भोजन व्यवस्था समिति, परोसगारी समिति, पुरोहित की व्यवस्था, नाई का प्रबंध, पूजा बटुकों के वस्र व सूप आदि की खरीददारी समिति, अभिभावकों का मार्गदर्शन आदि प्रमुख हैं। इस दौरान, बटुकों के अभिभावकों को सूचित किया गया कि जो भी महानुभाव अपने बालकों का याग्नोपवित कराना चाहते हैं, वे निर्दोष भवन खैरताबाद में स्थित सभा के कार्यालय पधारकर निर्धारित राशि का भुगतान कर जनेऊ का पंजीकरण कराकर टोकन प्राप्त कर सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता डॉ. रामकुमार तिवारी ने की।
अवसर पर कोषाध्यक्ष गोपाल प्रसाद शुक्ला, महामंत्री विजयपाल पाण्डेय, व्यवस्था मंत्री दुर्गा प्रसाद मिश्रा, युवा मामलों के मंत्री जय शंकर प्रसाद तिवारी, महिला विभाग मंत्री शोभा दुबे, संगठन मंत्री बाला प्रसाद तिवारी, विशेष आमंत्रित राहुल मिश्रा आदि सदस्यों की उपस्थिति रही। महामंत्री के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





