श्री जिनेश्वरधाम मंदिर में दो दिवसीय महोत्सव 7 फरवरी से

हैदराबाद, श्री अचलगच्छ जैन संघ, काचीगुड़ा द्वारा संचालित श्री शांतिनाथ जिनेश्वरधाम मंदिर की 25वीं वर्षगांठ एवं 26वाँ ध्वाजारोहण कार्यक्रम शनिवार, 7 एवं रविवार, 8 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री अचलगच्छ जैन संघ, हैदराबाद के चेयरमैन रमणीक नागड़ा एवं मैनेजिंग ट्रस्टी पोपटलाल छेड़ा ने बताया कि चारूदर्शनाश्रीजी म.सा., कैवल्यदर्शनाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-2 की निश्रा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम संबंधी प्रचार सामग्री का विमोचन संघ के चेयरमैन रमणीक नागड़ा, मैनेजिंग ट्रस्टी पोपटलाल छेड़ा, ट्रस्टी अनीष छेड़ा, प्रचार संयोजक रिद्धीश जागीरदार, काचीगुड़ा जैन संघ के ट्रस्टी चंद्रकांत नागरदास शाह, कच्छी गुर्जर जैन परिवार के चेयरमैन प्रदीप संघवी, कच्छी मित्र मंडल के ट्रस्टी रतीलाल छेड़ा, सदस्य सुरेश गाला द्वारा किया गया।

अनीष छेड़ा ने कहा कि शनिवार, 7 फरवरी को सुबह 9 बजे से परम शुद्धी श्री 18 अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रविवार, 8 फरवरी को सुबह 9 बजे से श्री सत्तरभेदी पूजा, 10.15 बजे से ध्वजारोहण विधि प्रारंभ होगी। पूजा के मध्य पक्षाल पूजा, केसर पूजा, पुष्प पूजा, अखंड दीपक आदि के वार्षिक चढ़ावे लिये जाएँगे। विधि-विधान मुंबई के विधिकार राजाभाई नंदु संगीत मंडली के साथ कराएँगे।

यह भी पढ़ें… यूनाइटेड वर्ल्ड ऑफ यंग शेफ्स इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल में पाक कला का उत्सव

ध्वजारोहण के अंतर्गत मुख्य ध्वजा श्री शांतिनाथ प्रभु ध्वजा लाभार्थी मणिकांत मेघ मोमाया परिवार, श्री श्रेयांसनाथ प्रभु ध्वजा लाभार्थी लीलाधर जीवराज नागड़ा परिवार, श्री नमिनाथ प्रभु ध्वजा लाभार्थी लक्ष्मीचंद मेघ नागड़ा परिवार, श्री वासुपूज्य स्वामी ध्वजा लाभार्थी दामजी जीवराज नागड़ा परिवार, पुराने मूलनायक श्री शांतिनाथ भगवान ध्वजा के लाभार्थी मणिकांत मेघ मोमाया परिवार हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button