रील्स बनाने के चक्कर में क्वारी में डूबा युवक

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र आरजीआईए शमशाबाद थाना परिधि में रील्स बनाने के चक्कर में कॉलेज छात्र की पानी से भरी क्वारी में डूबने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बोराबंडा निवासी मिर्जा महमूद बेग का पुत्र मिर्जा शोएब बेग (17) सुल्तान जूनियर कॉलेज में इंटर द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। कल वह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए मनसा हिल्स, शमशाबाद गया हुआ था।

क्रिकेट खेलने के बाद वह मैदान के निकट पानी से भरी क्वारी के पास खड़े होकर सेलफोन के जरिए रील्स बना रहा था। इस दौरान वह संतुलन खोकर क्वारी में गिर गया। उसे तैरना नहीं आता था और उसके दोस्त भी तैरना नहीं जानते थे। इस कारण वे उसे बचा नहीं पाए। घटना की जानकारी मिलने पर आरजीआईए शमशाबाद पुलिस और डीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें… निराशा में तीन विद्यार्थियों ने खुदकुशी की

नव-विवाहिता ने खुदकुशी की

नगर के सीमांत क्षेत्र साइबराबाद के केपीएचबी थाना परिधि में प्रताड़ना के चलते नव-विवाहिता ने फाँसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि खम्मम निवासी मालोत श्रीनिवास व नागमणि दंपत्ति ने अपनी पुत्री पूजिता (20) का 16 अप्रैल को उसी गाँव में रहने वाले जाटोत श्रीनिवास से विवाह करवाया। श्रीनिवास केपीएचबी स्थित ज्वेलरी शॉप में सेल्समैन के रूप में कार्यरत है।

विवाह के कुछ दिन बाद से ही पूजिता को पति श्रीनिवास, सास अच्चाली, ससुर फूल सिंह, ननद ज्योति और अन्य दो रिश्तेदार वीरन्ना व ललिता प्रताड़ित कर रहे थे। इसके अलावा श्रीनिवास ने पूजिता के अपने रिश्तेदार के साथ सॉफ्ट ड्रिंक पीते हुए वीडियो निकाला और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस प्रकार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण शनिवार की रात को पूजिता ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूजिता की दादी एम. भद्रम्मा की शिकायत पर पुलिस 6 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 80 के तहत प्रताड़ना का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button