परोपकार महोत्सव के तहत अभय दान एवं आयुष दान कार्यक्रम आयोजित

हैदराबाद, संस्कार फ्यूजन द्वारा परोपकार महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न गणेश पंडालों में अभय दान और आयुष दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर 80 हजार से अधिक बार हनुमान चालीसा पाठ किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों, वेद पाठशालाओं, कॉलेजों और अपार्टमेंट के पंडालों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

अवसर पर सहयोगियों रोहन अग्रवाल, जिनेन्द्र बोहरा एवं अभिषेक अग्रवाल का सम्मान किया गया। निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिये गए। संस्कार फ्यूजन के अध्यक्ष भरत चंदा ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार और सकारात्मक सोच का दीप जलाना है। जब युवा पीढ़ी भक्ति, ज्ञान और परोपकार से जुड़ेगी, तो आने वाला कल और अधिक उज्वल, सशक्त एवं संस्कारित बनेगा।

Ad

यह भी पढ़ें… आरजीए की मासिक भाषण माला संपन्न

अवसर पर उपाध्यक्ष निखिल बाहेती ने क्लासिक गार्डन में आयोजित होने वाले महागणपति होम एवं 1008 लड्डू के वितरण की रूप रेखा प्रस्तुत की तथा सदस्यों को जिम्मेदारियाँ सौंपी। कोषाध्यक्ष पूजन अग्रवाल ने सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान राकेश व्यास, नितिन लखोटिया, राजेश थानवी, धनराज थानवी, विनोद राठी, नवीन चांडक, बबिता फल्लोरे, हितेश अग्रवाल, अर्जुन थानवी, आदेश बोहरा, करण काला, अनिल व्यास, आनंद बोहरा एवं सचिन उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button