आईडीपीएल में आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ भवन उद्घाटित
हैदराबाद, आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ भवन का शुभारंभ आईडीपीएल में जैन संस्कार विधि से संस्कारक ललित लूणिया एवं राहुल गोलेच्छा द्वारा साध्वी डॉ. गवेषणाश्रीजी आदि ठाणा-4 के सान्निध्य में सम्पन्न कराया गया। राजेन्द्र बोथरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार , नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भवन का विधिवत उद्घाटन इंद्रमणी अशोक बरमेचा ने किया।
कार्यक्रम में जैन सेवा संघ के अध्यक्ष योगेश सिंघी, सुभाष पिरोदिया, अमित मुणोत, उमेश बागरेचा, तेयुप उपाध्यक्ष पीयूष बरड़िया, पूर्व अध्यक्ष श्रवण कोठारी व अन्य उपस्थित थे। सिकंदराबाद सभा अध्यक्ष सुशील संचेती एवं महासभा सदस्य लक्ष्मीपत बैद ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। आयोजन में श्रवण कोठारी, विजय बैद एवं राकेश पुगलिया का सहयोग रहा।
सांयकालीन कार्यक्रम में साध्वीश्री के सान्निध्य में भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर मंगलाचरण मोनिका भंसाली द्वारा प्रस्तुत किया गया। तेयुप अध्यक्ष राहुल गोलेच्छा ने शुभकामनाएँ देते हुए संगठनात्मक सहयोग का आह्वान किया। श्रवण कोठारी ने आगंतुकों का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें… शंखेश्वर जैन संघ में 108 अट्ठम तप और पंचकल्याणक पूजा का आयोजन
साध्वी मयंकप्रभाजी ने प्रेरक विचार व्यक्त किए। साध्वी मेरूप्रभाजी ने मोबाइल के संयमित उपयोग पर शिक्षाप्रद गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी डॉ. गवेषणाश्रीजी ने कैसे करें अपना व्यक्तित्व विकास विषय पर जनसमूह को प्रोत्साहित किया। भवन में अर्थ प्रदान करने वाले ट्रस्टियों का सम्मान अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में सिकंदराबाद सभा अध्यक्ष सुशील संचेती, मंत्री हेमंत संचेती, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम अध्यक्ष वीरेंद्र घोषल, अणुव्रत समिति मंत्री रीटा सुराणा व अन्य की उपस्थिति रही। मंच संचालन विजय बैद एवं सुमित दुग्गड़ ने किया। आभार ज्ञापन महेंद्र दुग्गड़ ने जताया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



