शिकायतों पर तत्काल हो कार्रवाई : सुधीर बाबू

हैदराबाद, राचकोंडा पुलिस आयुक्त जी. सुधीर बाबू ने आम जनता से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। विशेषकर आपराधिक मामलों की जाँच-पड़ताल में सतर्क रहने और लम्बित पड़े अंडर ट्रायल मामलों को शीघ्र निपटाने को कहा। इसके साथ ही डायल 100 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए इसकी समीक्षा करने को कहा।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बकरीद पर्व को लेकर जी. सुधीर बाबू ने समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में बकरीद पर्व पर सशक्त बंदोबस्त तैनात किया जा रहा है। इस बैठक में उन्होंने मलकाजगिरी, एल.बी. नगर, महेश्वरम, यादाद्री भोनगीर जोन के पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, एसीपी और पुलिस इंस्पेक्टरों के साथ राचकोंडा में आपराधिक मामलों की जाँच-पड़ताल की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें… मल्काजगिरी में राचकोंडा आयुक्त ने 1,460 सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया

अपराध नियंत्रण और बकरीद सुरक्षा पर पुलिस की सख्ती

बाबू ने समीक्षा करते हुए अंडर ट्रायल मामलों को शीघ्र निपटाते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में कठोर कदम उठाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि जाँच-पड़ताल इस प्रकार की होनी चाहिए, जिससे अपराधियों को अधिक से अधिक जेल की सजा हो सके। उन्होंने पुलिस थाना स्तर पर पुलिस के दैनिक कार्यों को लेकर निर्धारित 17 वर्टिकल का अनिवार्य रूप से पालन करने पर भी जोर दिया।

बाबू ने ब्लू कोल्ट, डायल 100 की प्रतिदिन समीक्षा करने और इससे संबंधित शिकायतें शीघ्र निपटाने की आवश्यकता जताई। मामलों और काउंटर मामलों के संबंध में आरोपियों की पहचान कर पीड़ितों को कैसे न्याय दिलाया जाए, इस दिशा में कार्रवाई करने की आवश्यकता जताते हुए इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके साथ ही आगामी बकरीद पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस पेट्रोलिंग, चेकपोस्ट के पास भारी बंदोबस्त तैनात करने के निर्देश दिए। इस बैठक में पुलिस उपायुक्त पी.वी. पद्मजा, प्रवीण कुमार, अक्षांश यादव, सुनीता रेड्डी, जी. नरसिम्हा रेड्डी, अरविंद बाबू, नागलक्ष्मी, इंदिरा एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button